उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 25 मार्च को होगा। मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं की पर्याप्त भागीदारी होगी। यह जानकारी वरिष्ठ प्रशासनिक सूत्रों ने दी है।शपथ ग्रहण समारोह यादगार और भव्य बनाने के लिए उसे राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अलावा उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शामिल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।
Related Articles

May 31, 2026
95
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

