ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह कांग्रेस के एक नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाटीपुर थाना क्षेत्र क़े दर्पण कॉलोनी में कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने सुबह अपनी पत्नी आभा की गोली मारकर हत्या कर दी।इसके बाद वह फरार हो गया। ऋषभ ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी कांग्रेस का प्रवक्ता भी रह चुका है।
Related Articles

October 19, 2026
3
Shiva Sharma Case: इंस्पेक्टर-DCP-ACP पर कार्रवाई, नेपाल से लौटी श्रद्धा दुबे का मीडिया को इंटरव्यू, फिर भी पुलिस से दूर क्यों?

October 19, 2026
3

