लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए चारों एमएलसी के नाम फाइनल कर दिए हैं।जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य, सोबरन सिंह यादव, सहारनपुर से शाहनवाज खान शब्बू व सीतापुर के जासमीर अंसारी का नाम शामिल है। स्वामी प्रसाद मौर्य, सोबरन सिंह यादव, सहारनपुर से शाहनवाज खान शब्बू व सीतापुर के जासमीर अंसारी नामांकन करने पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद चारो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। सोबरन सिंह यादव ने अपने बजाय बेटे को टिकट दिलाया है। भारी मंथन के बाद अखिलेश यादव ने किसी सवर्ण को टिकट नहीं दिया है। जयशंकर पाण्डेय,विनय शंकर तिवारी, पवन पाण्डेय, अरविंद सिंह गोप आदि का नाम काट दिया गया है। ओपी राजभर को एमएलसी का उम्मीदवार घोषित न किए जाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में राजभर किसका सपोर्ट करते हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विधान परिषद चुनाव लिए 9 नामों की घोषणा की थी। जिसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, चौधरी भूपेन्द्र सिंंह, दयाशंक मिश्र दयालु, जेपीएस राठौर, नरेन्द्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारी लाल दोहरे, मुकेश वर्मा का नाम शामिल हैं।
Related Articles

May 31, 2026
106
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

