नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जानकारी के मुताबिक, वह 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ‘जेड श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें ‘जेड श्रेणीÓ की सुरक्षा प्रदान की गई है।
Related Articles

August 26, 2026
1
Bihar: चिराग पासवान ने किया नई टीम का ऐलान, सुरेंद्र विवेक को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

August 26, 2026
1

