केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। आठवले ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे मुश्किल में पड़ते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उनका समर्थन करेगी। आरपीआई प्रमुख ने कहा, “यह सरकार अल्पमत में है। एकनाथ शिंदे एक बड़ा समूह है। एकनाथ शिंदे को सुरक्षा दी जानी चाहिए।आठवले ने कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बात की है, उन्होंने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं।शिवसेना पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा, “आपको लगता है कि विधायक आपके पास आएंगे। जब उन्हें आना होगा, तब आएंगे। लेकिन तब तक, धमकाइए मत… अगर एकनाथ शिंदे मुसीबत में पड़ते हैं, तो उनके पास आरपीआई है केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा है। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है। शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे,संजय राउत के ये कहने के बारे में कि वे बहुमत दिखाएंगे, इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं, शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय,आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

March 6, 2026
11

