इंदौर। हनीट्रैप कांड की आरोपी आरती दलाल गत दिवस कोर्ट आई थी। जिला कोर्ट में चल रहे हनी ट्रैप कांड में उस ओवदन पर बहस होना थी जिसमें बैंक के लॉकर खोलने की अनुमति मांगी गई है। बहस अब 21 जुलाई को होगी। सुनवाई के बाद मीडियाकर्मियों से चर्चा में प्रकरण की आरोपी आरती दलाल ने कहा कि समय आने पर वह कई चेहरे बेनकाब करेगी। खुद को बेकसूर बताते हुए उसने कहा उसे फंसाया गया है। वह तो किसी बड़े आदमी को जानती तक नहीं थी। उसने यह भी कहा कि यह सरकारी गवाह नहीं बनना चाहती। उसे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर 2019 को इंदौर नगर निगम के तत्कालीन सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह ने थाना पलासिया में शिकायत की थी कि कुछ महिलाओं ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया है और इस वीडियो के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। ये महिलाएं फिरौती के रूप में तीन करोड़ रुपये मांग रही थीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर ब्लैकमेलिंग करने वाली पाँच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में यह प्रकरण एसआइटी को सौंप दिया गया।
Related Articles

September 15, 2026
4
Gurugram News: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दौसा से पकड़ा गया

September 14, 2026
3

