लखनऊ । आजमगढ़ लोकसभा के उप चुनाव में 29.27 प्रतिशत वोट पाकर तीसरे स्थान पर रही बहुजन समाज पार्टी बेहद उत्साहित है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का निर्देश दिया है। मायावती ने आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में मतदान से दो दिन पहले मीडिया के माध्यम से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पक्ष में मतदान की अपील की थी। मायावती ने सोमवार को कहा कि प्रदेश मे बीएसपी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा पार्टी प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आदि ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव जिस संघर्ष व दिलेरी के साथ लड़ा है उसे आगे 2024 लोकसभा आमचुनाव तक जारी रखने के संकल्प के तहत् चुनावी मुस्तैदी यथावत बनाये रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं बल्कि बीएसपी को यूपी में 2024 लोकसभा आमचुनाव के लिए जमीनी तैयारी को वोट में बदलने के लिए भी संघर्ष व प्रयास लगातार जारी रखना है। इस क्रम में एक समुदाय विशेष को आगे होने वाले सभी चुनावों में गुमराह होने से बचाना भी बहुत जरूरी है। मायावती ने कहा कि उपचुनावों को रूलिंग पार्टी ही अधिकतर जीतती है, फिर भी आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी ने सत्ताधारी भाजपा व सपा के हथकण्डों के बावजूद जो कांटे की टक्कर दी है वह सराहनीय है। पार्टी के छोटे-बड़े सभी जिम्मेदार लोगों व कार्यकताओं को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढऩा है। उत्तर प्रदेश के इस उपचुनाव परिणाम ने एकबार फिर से यह साबित किया है कि केवल बीएसपी में ही यहां भाजपा को हराने की सैद्धान्तिक व जमीनी शक्ति है। यह बात पूरी तरह से खासकर समुदाय विशेष को समझाने का पार्टी का प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि प्रदेश में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक परिवर्तन हो सके। आजमगढ़ लोकसभा के उप चुनाव में जीतने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 3 लाख 12 हजार 432 वोट हासिल किए, वहीं दूसरे नंबर पर रहे धर्मेंद्र यादव को 3 लाख 3 हजार 837 वोट मिले। शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 2 लाख 66 हजार 106 वोट मिले। मत प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 34.39 प्रतिशत, सपा को 33.44 प्रतिशत और बसपा को 29.27 प्रतिशत मत मिला।
Related Articles

February 5, 2026
12
Uttar Pradesh: मेरठ में नाले की सफाई के लिए महिला ने दी झूठी कॉल, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

November 24, 2025
9

