मोटोरोला G सीरीज के नए स्मार्टफोन Moto G42 का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। पिछले कुछ दिनों से यह अपकमिंग फोन काफी चर्चा में है। हाल में आई एक लीक में फोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया गया था और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के अनुसार कंपनी का यह फोन भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। लाइव हुई माइक्रोसाइट में फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं डीटेल। मोटो का यह फोन 6.5 इंच के फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और यह सेंटर पंच-होल डिजाइन वाला है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट ऑफर करने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं।इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए मोटो G42 में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटो G42 में कंपनी दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस सपोर्ट भी ऑफर करने वाली है। इसके अलावा यह फोन IP52 वॉटर रजिस्टेंट रेटिंग के साथ भी आएगा। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को ऐंड्रॉयड 13 अपडेट भी दिया जाएगा। फोन को कंपनी मेटैलिक रोज और ऐटलांटिक ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है।
Related Articles

October 21, 2026
1
Google Account Security: कहीं कोई चुपके से आपका Google अकाउंट तो नहीं चला रहा? ऐसे करें जांच

October 19, 2026
4

