लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज यानी एक जुलाई को 49वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की बधाई का ट्वीट भी किया है।सीएम योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य ने तो अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी, लेकिन कभी उनके साथ मिलकर चुनाव लडऩे वाले नेताओं को उनका जन्मदिन याद नहीं है। 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लडऩे वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से बधाई नहीं आई है। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मायावती को उनकी याद नहीं आई है।अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता रक्तदान करने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित करा रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिलो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं ने केक काटा है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल तथा इंटर के छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटा।
Related Articles

May 31, 2026
94
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

