हमेशा से जबर्दस्त कहानी और प्रभाव पूर्व संदेश के साथ दर्शको के लिए ढेर सारा मनोरंजन का वादा करने एम एक्स प्लेयर एक बार फिर अपनी मजबूत स्टोरी टेलिंग और उम्दा स्टार कास्ट के साथ एक और सबसे बड़ी वेब सीरीज लेकर आ गए हैं जिसका नाम हैं ‘धारावी बैंक’। .इस क्राइम और थ्रिलर बेस्ड सीरीज में अन्ना यानि की सुनील शेट्टी लगाएंगे अपने अदाकारी का ऐसा तड़का जो शायद ही इसके पहले कभी देखा गया हो। तो वही विवेक ओबेरॉय और एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी दिखाई देने वाले हैं एक हैरान कर देनेवाले किरदार में। बता दे कि इस सीरीज की अधिकांश शूटिंग धारावी इलाके और वहाँ पर बसी हुई झोपड़ियों में हुई हैं। अपराध और रहस्य से भरी हुई इस वेब सीरीज को डायरेक्ट किया हैं समित कक्कड़ ने। एमएक्स प्लेयर पर आने वाले वेबसीरीज ‘धारावी बैंक’ के बारे में बताते हुए चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर,गौतम तलवार कहते हैं कि, ‘धारावी बैंक’ एक ऐसी क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी हैं जो आपको अंत तक बांध कर रखेगी, जहाँ आप अंदाजा नही लगा पाएंगे कि अगले पल क्या होनेवाला हैं। हमने एक पूरा हूबहू माहौल और परिवेश ऐसा बनाया जो हमारी कहानी से मैच हो और इसके लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की हैं। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि इतने बड़े कास्ट और क्रू की कड़ी मेहनत और निष्ठा के जरिये जीवन की ये कहानी लोगो के सामने आ पाएगी।’’ एमएक्स प्लेयर इसके पहले एक के बाद एक सफल सीरीज दे चुका हैं जिसमे एक बदनाम- आश्रम 3, मत्स्य कांड और कैंपस डायरीज हैं जो 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और अब बहुत ही जल्द पारी हैं अगले हंगामे की, जो हैं ‘धारावी बैंक’।
Related Articles

October 21, 2026
0
KSBKBT 2 Off Air: तुलसी-मिहिर की कहानी पर लगा विराम, शो बंद होने पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी और एकता कपूर, बोलीं- फिर मिलेंगे

October 21, 2026
0

