नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यासीन मलिक भूख हड़ताल पर बैठ गया है. जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट का चीफ यासीन मलिक को शिकायत है कि उसके खिलाफ जो विचाराधीन मामला है, उसकी जांच सही तरीके से नहीं हो रही है. इस वजह से उसने सुबह से ही जेल के अंदर भूख हड़ताल शुरू कर दी है.
हालांकि, जेल के कई अधिकारियों ने यासीन मलिक की भूख हड़ताल खत्म करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. इसके बाद जब उन्होंने यासीन मलिक से बातचीत कर भूख हड़ताल खत्म करने को कहा, तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया. यासीन मलिक दिल्ली की तिहाड़ तेल में कारागार संख्या-7 में बंद है।
Related Articles

October 11, 2026
3
काशी में संस्कृति संसद 2026! संस्कृति, राष्ट्र और नई पीढ़ी के सवालों पर होगा व्यापक मंथन

October 11, 2026
4

