रामपुर। छह माह पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने अपनी पीड़ित बेटी के साथ मुख्यमंत्री की जनसभा में आत्मदाह की धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। साथ ही मुख्यमंत्री से भी पोर्टल पर शिकायत की है।महिला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने सात मार्च को थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था, जिसमें 16 वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बशीर अहमद उर्फ वसीम, उसके भाई नबी अहमद, गांव के ही नूर अहमद, थाना टांडा के लोधीपुरा गांव के कय्यूम और गंज थाने के काशीपुर गांव के हसनैन को नामजद किया था। आरोपितों ने पीड़ित की मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।महिला द्वारा शिकायत करने पर आरोपितों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने नूर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकी आरोपित अब भी फरार हैं। महिला का आरोप है कि फरार आरोपित व उनके स्वजन मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। उसकी और बेटी की हत्या कर सकते हैं। महिला द्वारा आरोपितों की लोकेशन की जानकारी देने के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे महिला और उसका परिवार डरा हुआ है।महिला ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि पुलिस यदि आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह चार सितंबर को मुख्यमंत्री की जनसभा में बेटी के साथ आत्मदाह कर लेगी। उसे आत्मदाह की स्वीकृति दी जाए। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में कार्रर्वाई कराई जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Related Articles

May 31, 2026
120
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

