बरेली । बरेली के एक थाने में तैनात महिला सिपाही को लेकर साेमवार रात जमकर बवाल हुआ। आपस में भिड़े दो सिपाहियों में से जहां एक ने फायर कर दिया। जिससे थाने में अफरा तफरी मच गई। थाने स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश की गई। लेकिन मामला अफसरों के पास पहुंचा।जिसके बाद मामले में एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया, वहीं दूसरे सिपाही सहित इंस्पेक्टर क्राइम को लाइन हाजिर कर दिया है। अब यह मामला पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला बहेड़ी थाने का हैं। जहां तैनात एक महिला सिपाही को लेकर साेमवार रात दो सिपाही आपस में भिड़ गए। बात तू-तड़ाक से गाली गलौच पर पहुंच गई। कोई कुछ समझ पाता तब तक बात इतनी बढ़ गई कि एक सिपाही ने आवेश में आकर फायर झोंक दिया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। मौजूद स्टाफ ने दोनों को पकड़ कर समझा बुझाकर शांत कराया गया। जिसके बाद सिपाहियों की हरकतों को छिपाने का पूरा प्रयास किया गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अफसरों को हुई तो पहले तो वह अवाक रह गए।इसके बाद रात में ही एसपी काइम मुकेश प्रताप सिंह थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उत्पाती सिपाहियों से भी बातचीत की। मामले में गोली चलाने वाले सिपाही माेनू को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही सिपाही याेगेश को लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम काे भी लाइन हाजिर कर दिया है। थाने में आधी रात सिपाही मोनू ने जिस रिवाल्वर से फायर किया।वह रिवाल्वर दारोगा की थी, जिसे वह कुछ देर पहले ही थाने में जमा करके गया था। हालांकि घटना के दौरान गोली थाने के फर्श में जा घुसी।इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
Related Articles

May 31, 2026
104
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

