चंडीगढ़। भाजपा ने भगवंत मान सरकार को घेरने के लिए मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने वाले भाजपा समर्थकों पर चंडीगढ़ पुलिस ने पानी की बौछारें कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता को चोट लगने की भी सूचना है। गुुरुवार सुबह भाजपा नेताओं ने पहले से योजना के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने के लिए भाजपा मुख्यालय सेक्टर 37 से कूच किया। भाजपा नेता और अन्य कार्यकर्ता जैसे ही मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता आगे बढऩे की जिद पर अड़े रहे। भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोडऩी पड़ी। पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोडऩे के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने और कई कार्यकर्ता वहां लगाए गए बेरिकेट्स के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। पुलिस ने भाजपा नेताओं को खदेडऩे के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।
Related Articles

September 16, 2026
3
Saharanpur News: इकरा हसन ने मस्जिद गिराए जाने पर उठाए सवाल, कहा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

September 16, 2026
1
Politics: ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ बयान पर किया पलटवार, बोले- हिम्मत है तो काजी कैंप पर गिराकर बताओ

September 15, 2026
2
