नई दिल्ली राजा की आएगी बारात, कुछ-कुछ होता है और मर्दानी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली रानी मुखर्जी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अपनी आवाज और अभिनय से रानी मुखर्जी पिछले 23 सालों से लोगों का बिग स्क्रीन पर मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि अब वह फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। रानी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनकी निजी जिंदगी के बारे में फैंस को बहुत ही कम सुनने और जानने का मौका मिलता है। लेकिन अब तैयार हो जाइए, क्योंकि रानी अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें और राज अपने फैंस के सामने खोलने वाली हैं। एक्ट्रेस 23 साल के करियर के बाद अब जल्द ही अपनी ऑटोबायोग्राफी लेकर आएंगी।रानी मुखर्जी से जुड़ी इस खबर को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि ये पावरफुल एक्ट्रेस जल्द ही फिल्मी परदे से लेकर अपनी निजी जिंदगी के इतिहास का राज अपनी बुक में उतारेंगी और उनके फैंस को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कई और चीजें पता चलेंगी। हालांकि उनकी ऑटोबायोग्राफी में उनकी पर्सनल लाइफ के हिस्से को या फिर उनके फिल्मी करियर को ज्यादा हाइलाइट किया जाएगा इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
Related Articles

September 2, 2026
0
Bharti Singh: ‘हर जगह मैं ही पीसूं? खाना बनाऊं, बच्चे पैदा करूं…’, हर्ष के मजाक पर भड़कीं भारती; VIDEO वायरल

September 1, 2026
1

