India China Border: भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा तनाव के बीच एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के आसपास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तैनाती में कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय का मानना है कि यह दोनों देशों के संबंधों में आ रहे सुधार का संकेत हो सकता है।



