गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देवरिया के पथरदेवा कस्बे में आयोजित किसान मेले में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता है। दुकानों और मकानों पर कब्जा होता है। कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। इन तिकड़ी दलों के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। उपमुख्यमंत्री मौर्य देवरिया जिले के पथरदेवा कस्बा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान में जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किसान मेले का उद्घाटन तथा 207 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जब भाजपा की सरकार होती है तो प्रदेश व देश का विकास होता है। सपा बसपा एक साथ मिलकर पिछला चुनाव लड़े। इसके बावजूद प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का संकल्प लेकर काम हो रहा है। हमारा लक्ष्य सभी के जीवन स्तर को बढ़ाना है।
Related Articles

October 19, 2026
0
Uttar Pradesh Politics: कन्नौज में खाली कुर्सियों को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, बोले- ‘हैसियत पता चल गई’

October 19, 2026
0

