नई दिल्ली ! देश में कोरोना संक्रमण के 10 हजार 197 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना से 12 हजार 134 मरीज ठीक भी हुए हैं। राहत की बात यह है कि देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नीचे आ रहा है और अब यह पिछले 527 दिनों के निचले स्तर पर है। कोरोना की वजह से एक दिन में 301 मरीजों की जान भी गई है। भारत में अब कोरोना के इलाजरत मरीजों का आंकड़ा सिर्फ 1 लाख 28 हजार 555 रह गया है। वहीं, रिकवरी दर बढ़कर 98.28 फीसदी हो गई है जो कि लगातार मार्च 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। एक्टिव केस अब तक आए कुल केसों का सिर्फ 0.37 फीसदी ही रह गया है। दैनिक संक्रमण दर भी 0.82 फीसदी है और यह पिछले 44 दिनों से 2 फीसदी के नीचे है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 54 दिनों से 2 फीसदी के नीचे है।
Related Articles

November 3, 2026
2
Supreme Court: प्रदर्शन की सुनवाई में CJI सूर्यकांत सख्त, वकील से पूछा- कोर्ट को मछली बाजार बना दिया है?

November 3, 2026
2

