लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका भी महोबा में अपनी पार्टी की थाह लेने पहुंचेंगी। वे 27 नवंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगी।रैली की तैयारी को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को शहर आए। उन्होंने पार्टी कार्यालय तिलक हाल में कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व टिकट के दावेदारों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की।अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से महोबा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भीड़ थी, प्रियंका गांधी की रैली में भी उसी तरह की भीड़ होनी चाहिए। रैली में भीड़ बढ़ाने को लेकर शहर और देहात जनपद से 20 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य भी दिया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दावेदारों से अलग-अलग बात की। इसी तरह उन्होंने फोन के जरिये सभी फ्रंटल अध्यक्षों से भी वार्ता की। बैठक में शहर और देहात से 78 दावेदार मौजूद थे। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सचान सहित सभी जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
Related Articles

May 31, 2026
123
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

