कांगड़ा। जिला के उपमंडल बैजनाथ की धरेड़ पंचायत की स्वाति डोगरा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी जालंधर के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल हासिल कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। आगे वह माइक्रोबायलोजी विभाग में पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। स्वाति डोगरा ने अपनी शुरुआती शिक्षा महाराजा संसार चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर टीहरा मैं पूरी की जहां उन्होंने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर दसवीं व जमा दो में 84 प्रतिशत अंक लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। उसके उपरांत उन्होंने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अपनी स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। तदोपरांत उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा पास की उसके बाद मास्टर डिग्री इन माइक्रोबायोलॉजी की शिक्षा ग्रहण कर 2020 में अपनी एमएससी पूर्ण की।
Related Articles

October 16, 2026
0
CJP की तिरंगा यात्रा से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके के घर पहुंचकर थमाया नोटिस

October 16, 2026
1

