जालंधर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी और तेज कर दी है। मंगलवार की अपनी प्रस्तावित पंजाब यात्रा के दौरान उन्होंने रेत माफिया को लेकर जहां अमृतसर में सीएम चन्नी पर हमला बोला, वहीं जालंधर के करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण मुहिम की शुरूआत की।केजरीवाल ने इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह व वर्तमान चन्नी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यह किसी और का गारंटी कार्ड नहीं है। वह जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि चन्नी उन्हें काला कह रहे हैं। मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम 1,000 रुपए हर महीने देंगे। चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है। बता दें कि केजरीवाल ने पिछले दौरों में पंजाब में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की हुई है। केजरीवाल के दौरे के दौरान महिलाओं से गारंटी कार्ड भरवाए जाने का कार्यक्रम है। इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के आप संयोजक भगवंत मान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने उन्हें काला कहा था। केजरीवाल ने कहा कि वह काले हैं, लेकिन उनकी नीयत साफ है। जब उन्होंने महिलाओं के एक हजार रुपये महीने देने की घोषणा की तो उनके खिलाफ उल्टी सीधी बातें की जाने लगे। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उन्हें काला भाई पसंद है या नहीं। जालंधर में आयोजित रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब सबकी निगाहें इस तरफ हैं कि आज के पंजाब दौरे के दौरान केजरीवाल सीएम फेस की घोषणा करते हैं या नहीं। बता दें, तीन दिन पूर्व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने चंडीगढ़ में केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वह भगवंत मान का नाम सीएम फेस के लिए घोषित करें।
Related Articles

September 16, 2026
1
UP Government Schools: UP के सरकारी स्कूलों पर छिड़ी नई बहस, CJP ने स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
5
