प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना का मंगलवार की दोपहर में परिणाम आ गया है। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा विजयी हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज मिश्र और महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन को जीत मिली है। अध्यक्ष पद पर आइके ओझा को 3275 वोट, अशोक कुमार सिंह को 2276 वोट व आइके चतुर्वेदी को 1085 वोट मिले हैं। महासचिव पद पर सत्यधीर सिंह जादौन को 1951 मत, विक्रांत पांडेय को 1606 मत और शशि प्रकाश सिंह को 585 वोट मिले हैं। बता दें कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना सोमवार की शाम तक निर्णायक दौर में पहुंच गई थी। मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पदों का परिणाम आने की उम्मीद भी जताई गई थी। सोमवार तक अध्यक्ष पर राधाकांत ओझा और महासचिव पद पर सत्यधीर सिंह जादौन ने निर्णायक बढ़त बना ली थी।मतगणना के चौथे दिन सोमवार को लाइब्रेरी हाल में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के 6400 वोटों की गिनती पूरी हो गई है। संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के वोटों की गिनती पं. केएन मिश्र अध्ययन कक्ष में हुई। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजय सिंह सोमवंशी सर्वाधिक 965 व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर यादवेश यादव सबसे अधिक 1218 वोट पाकर विजयी हो गए हैं, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना शेष है।
Related Articles

May 31, 2026
121
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

