आगरा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ हर वर्ग का विकास करने में जुटे हैं। सूबे में अपराध नियंत्रण में हैं और अपराधी जेल में हैं। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, तो गांव-गांव सड़कों का जाल बन रहा है। राष्ट्रवाद, विकास के मुद्दे के साथ हम जनता के बीच जाएंगे और जिन्नवादियों को ठीक करेंगे। सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी का 17 नवंबर को भाजपा से गठबंधन के बाद प्रदेशभर में समर्थन जुटाने के लिए नवलोक क्रांति संकल्प महासम्मेलन संयुक्त जनसभा का आयोजन हो रहा है। रविवार को कलाल खेरिया में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है, लेकिन वह समझ चुकी है। उसे पता है कि विकास भाजपा की सरकार में ही संभव है। नवलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डा. लेखराज सिंह ने कहा कि कई प्रकार के अधिकार हमसे दूर हैं, जिसके लिए हमें संघर्ष करना और संगठित रहना होगा। समाज के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल और धन्यवाद ज्ञापन पार्षद मोहन सिंह लोधी ने किया। इस दौरान राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, प्रो. रणवीर सिंह, प्रदीप निषाद, मिश्री लाल राजपूत, भगवान सिंह, देवीराम राजपूत, राजकुमार लोधी, योगेंद्र लोधी, रवि राजपूत आदि मौजूद थे।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

