नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के कर्जदाता इंडसइंड बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में 10 दिसंबर को कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय जीवन बीमा निगम को बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 फीसद करने की अनुमति दे दी है। वर्तमान में इंडसइंड बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 4.95 फीसद है। इस खबर के बाद इंडसइंड बैंक के शेयरों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ही 966.60 रुपये का उच्च स्तर छुआ। खबर लिखे जाते समय इस बैंक के शेयरों का कारोबार 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 951.80 रुपये पर किया जा रहा था। गुरुवार के कारोबार को यह 946.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।इंडसइंड बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई सूचना में कहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम को हिस्सेदारी बढ़ाने के संदर्भ में दी गई रिजर्व बैंक की यह अनुमति 8 दिसंबर 2022 तक के लिए मान्य है।इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने 29 नवंबर को कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एलआईसी को बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति भी एक साल के लिए मान्य है।
Related Articles

November 1, 2026
1
Ramlila Maidan Rally: राहुल गांधी पर अमित शाह का तंज, मॉक पार्लियामेंट को लेकर कही ये बात

November 1, 2026
4

