नई दिल्ली । ओमिक्रोन का खतरा बढ़ने के मद्देनजर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी बढ़ा दी गई है। अब नागरिक उड्डयन नियामक डीजीसीए ने निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले, भारत ने कुछ शर्तों के साथ 15 दिसंबर से अनुसूचित वाणिज्यिक अंतर्राष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना की घोषणा की थी। हालांकि, 1 दिसंबर को DGCA ने कहा था कि वह कोविड-19 के ओमिक्रॉन स्वरूप से उभरने वाली स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और लगभग सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ान ऑपरेशन को फिर से शुरू करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। डीजीसीए ने अधिसूचना में अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दिया।यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से डीजीसीए द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। यह भी कहा गया है कि अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय विमानों को मामले के आधार पर चयनित रूटों पर चलाने की इजाजत दी जा सकती है। भारत ने बीते साल 23 मार्च को कोविड-19 के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि बाद में कुछ देशों के साथ व्यवस्था के तहत उड़ान प्रतिबंधों में ढील दी गई।
Related Articles

October 18, 2026
1
LPG Price: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें दिल्ली, लखनऊ और पटना में कितनी है कीमत

October 17, 2026
15

