प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वीवीआइपी की स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रहेंगे। इसके लिए शासन के निर्देश पर 108 नंबर की 20 एंबुलेंस आरक्षित कर दी गई हैं। इनमें आकस्मिक स्थिति में त्वरित उपचार देने के लिए प्रशिक्षित डाक्टरों की तैनाती रहेगी और सभी एंबुलेंस का रूट चार्ट तय कर दिया गया है।एंबुलेंस में पायलट (चालक) भी ऐसे होंगे जिन्हें कम से कम समय में रोगी को अस्पताल पहुंचाने का अनुभव है। इन एंबुलेंस की निगरानी सीधे स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ करेगा। शहर में 108 नंबर की कुल 42 एंबुलेंस रोगियों की सेवा के लिए संचालित होती हैं। इनमें 20 एंबुलेंस प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान 21 दिसंबर को आरक्षित रहेगी। एंबुलेंस बमरौली एयरपोर्ट, परेड स्थित अस्थाई हेलीपैड, सेफ हाउस तथा वीवीआइपी की फ्लीट में तैनात रहेगी। 108 एंबुलेंस सेवा के कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में स्थानीय पायलट रहेंगे क्योंकि उन्हें शहर के वह सभी रास्ते पता हैं जहां से अस्पताल तक कम से कम समय में पहुंचा जा सकता है। बताया कि इसमें प्रशिक्षित डाक्टर, आक्सीजन की उपलब्धता को भी ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं।
Related Articles

October 18, 2026
1
Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव की नई रणनीति, जिलों की समस्याओं के हिसाब से बनेगा घोषणा पत्र

October 18, 2026
2

