लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज और कौशांबी के लोगों को अरबों की योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई नजूल जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद अरबों रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे।योगी सरकार माफिया और माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर घर बनाने जा रही है। इन घरों को गरीबों को सौंपा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ आज उसी योजना का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई नजूल जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन करीब 1731 स्क्वायर मीटर है। इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद सीएम योगी अरबों रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह सभा को भी संबोधित करेंगे। फिर सीएम केपी कम्युनिटी सेंटर में कायस्थ पाठशाला स्थापना के स्वर्णिम 150 वें वर्ष का शुभारंभ करेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर प्रयागराज और कौशांबी में रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह पहले कौशांबी जाएंगे। दोपहर में लगभग 1.30 बजे हेलीकाप्टर से कौशांबी पहुंचेंगे। मंझनपुर में जन विश्वास यात्रा की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 60.51 करोड़ की 99 परियोजनाओं का लोकार्पण व 36 करोड़ की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

