नई दिल्ली । वर्तमान समय में आधार कार्ड हमारे लिए सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। चाहे आपको कोई सरकारी सुविधा का लाभ लेना हो या फिर आपको बैंक में अपना खाता खुलवाना हो या फिर इसी तरह के और काम हों, हर एक काम के लिए आधार चाहिए होता है। इस वजह से हर किसी के लिए अपने आधार को सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हमारा आधार खो जाता है और किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा उसका गलत इस्तेमाल कर लिया जाता है, जिस वजह से हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आधार को वेरिफाई करना जरूरी होता है। आधार कार्ड को संचालित करने वाली संस्था यूआइडीएआइ के मुताबिक, “कोई भी आधार ऑनलाइन या ऑफलाइन सत्यापन योग्य है। ऑफलाइन सत्यापित करने के लिए, ई-आधार या आधार पत्र या आधार पीवीसीकार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करें। ऑनलाइन सत्यापित करने के लिए, https://resident.uidai.gov.in/verify लिंक पर जाकर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें , आप इसे एमआधार ऐप का उपयोग करके भी कर सकते हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आधार को वेरिफाई कर सकते हैं। ई-आधार या आधार पत्र या आधार पीवीसीकार्ड पर क्यूआर कोड को स्कैन करें। या वेबसाइट पर अपने 12 अंकों का आधार नंबर डालें और वेरिफाई करें। किसी भी तरह की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करें या help@uidai.gov.in पर मेल करें।
Related Articles

October 17, 2026
14
Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें 17 अक्टूबर को 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव

October 17, 2026
3

