टीवी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्सर सेलेब्स अपनी फिल्मों, वेब सीरीज या शोज को प्रमोट करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार ‘द कपिल शर्मा शो’ में फिल्म आरआरआ की टीम पहुंची। जूनियर एनटीआर , राम चरण , एसएस राजमौली और आलिया भट्ट ने शो में खूब मस्ती की। शो के प्रोमोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जहां आरआरआर की टीम के साथ कपिल शर्मा खूब मस्ती मजाक करते दिख रहे हैं। वहीं प्रोमो में कृष्णा अभिषेक भी नजर आते हैं, जो आलिया से कपूर को लेकर एक सवाल करते हैं, जिस सुनकर एक्ट्रेस शरमा जाती हैं। ये प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो के कुछ प्रोमो शेयर किए हैं, जिसका एपिसोड 2 जनवरी 2022 को टेलिकास्ट होगा। इस प्रोमो में कई मस्ती- मजाक के पल देखने को मिल रहे हैं, जिस पर राम चरण, जूनियर एनटीआर, राजामौली और आलिया भट्ट खूब हंस रहे हैं। प्रोमो में कपिल राम चरण से पूछते हैं- ‘आपकी एयरलाइन कंपनी है, होटल फ्रैंचाइजी है, अस्पताल हैं, तो आप फिल्मों में काम क्यों करते हैं, आपका दिल नहीं करता बैठकर आराम करने का? कपिल के इस सवाल पर राम चरण कहते हैं, ‘एयरलाइन कंपनी के मालिक होने से हम इधर नहीं आ सकते न।’ ये बात सुनकर सभी खुश हो जाते हैं। इसके बाद कपिल मजाकिया अंदाज में राजामौली से कहते हैं, ‘आपको तो फिल्मों के नाम देने की भी जरूरत नहीं है, आप इतना ही कह दो मेरी अगली फिल्म… लोग खुद ब खुद थिएटर आ जाएंगे।
Related Articles

October 17, 2026
2
Ajay Devgn: अजय देवगन के जुहू बंगले में कथित अवैध निर्माण पर BMC की कार्रवाई, नोटिस के बाद भी जारी था काम

October 17, 2026
2

