शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में भले ही एक जनवरी से विंटर विकेशन शुरू हो जाएंगी, लेकिन बच्चो को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए स्कूल बुलाया गया जा सकता है। केंद्र से बच्चों के लिए वैक्सीनेशन लगाए जाने के आदेश आने के बाद अब शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। इसमें 15 से 18 साल के बच्चों को तीन जनवरी से वैक्सीन लगनी है। हालांकि छुटियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि छुटियों का 46 दिन का जो शेड्यूल बनाया गया है, वही पहले की तरह ही जारी रहेगा, लेकिन स्कूल प्रबंधन कि यह जिम्मेदारी होगी कि बच्चों को वैक्सीनेशन केंद्र तक जाने के लिए गाइड करे। इसके साथ ही यदि स्वास्थ्य विभाग बच्चों को वैक्सीन के लिए अवकाश में बुलाने के लिए कहता है, तो बच्चों को स्कूल बुलाकर वैक्सीन लगाई जा सकती है। स्वास्थ्य सचिव ने इस बारे में कल सभी जिलों के डीसी और उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशकों के साथ एक बैठक बुलाई है, उसमें वैक्सीन का शेड्यूल तय होगा। इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही इन आदेशों में कहा गया है कि लोकल सीएमओ के साथ भी स्कूल के मुखिया को संपर्क बनाए रखना होगा। गौर रहे कि प्रदेश के स्कूलों में विंटर और समर सेशन की छुटियां पहली जनवरी से होनी है। 46 दिन का इस बार स्कूल में अवकाश रहेगा। इस बीच केंद्र सरकार ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को भी वेक्सीनेशन की डोज लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उस बीच ये अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां केंसल होगी या नहीं। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल छुटियों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा।
Related Articles

November 5, 2026
0
Voter List Revision 2026: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 21 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम सूची

November 5, 2026
0

