इंडस्ट्री में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का कहर बरसने लगा है। अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही कोविड का शिकार हो गई हैं। नोरा के प्रवक्ता ने इस बारें में जानकारी देते हुए कहा कि एक्ट्रेस डॉक्टरों की निगरानी में होम क्वारंटीन हैं। बता दें कि नोरा भी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बारें में जिक्र किया है।कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं कोविड से लड़ रही हूं। उसने मुझे वाकई बहुत बुरा जकड़ रखा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर और डॉक्टरों के सुपरविजन में हूं। मैं आप लोगों से गुजारिश करती हूं कि मास्क पहनें और सेफ रहें। वह आगे लिखती हैं कि कोरोना का नया वैरिएंट बहुत तेजी से फैल रहा है और ये हर एक शख्स को अलग-अलग तरह से अफेक्ट कर रहा है। आपकी सेहत से ज्यादा अहम कुछ नहीं हो सकता, इसलिए अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।
Related Articles

November 5, 2026
1
Amit Shah: अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती, SIR पर संसद में चर्चा का दिया प्रस्ताव

November 5, 2026
1

