कोरोना की थर्ड वेव ने अपनी शुरुआत कर दी है। देश में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सरकारें कमर कसे हुए हैं और प्रशासन भी मुस्तैदी से तैयार है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या देश के लोग खुद इसको लेकर सजग हैं? मास्क लगाना, हाथ धोना, सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ये इस समय सबसे बड़ा बचाव हैं। इसे फॉलो करने में कोई कोताही न बरतें। साथ ही साथ खानपान के जरिए भी सेहतमंद रहने की कोशिश करें। मौसम के चलते होने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी को इस समय हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि ये कोरोना के लक्षण भी हो सकते हैं। बहुत ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से कंसल्ट करने में देरी न करें इसके अलावा घरेलू उपायों में गर्म पानी का सेवन करना काफी फायदेमंद रहेगा।गर्म पानी से बंद साइनस खुलता है। सर्दी-जुकाम में साइनस और गले में म्यूकस मेंब्रेन जमा होते हैं, जिसकी वजह से सबकुछ जाम-जाम सा हो जाता है। गर्म पानी पीने से ब्लॉकेज़ खुल जाते हैं। साथ ही इससे गले के खराश में भी आराम मिलता है। एक साथ पानी पीने की जगह हल्का सिप ले लेकर ग्लास खत्म करें।बॉडी में ब्लड का सही सर्कुलेशन कई तरह की बीमारियों से महफूज रखने में मदद करता है। तो इसलिए भी जरूरी है गर्म पानी पीना। वैसे गर्म पानी से स्नान भी रक्त परिसंचरण में सुधार करता है।
Related Articles

August 26, 2026
4
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहन से बोल दें ये 5 बातें, सालों तक याद रहेगा आपका प्यार

August 25, 2026
4

