नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के समक्ष मेंशन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट मामले पर कल सुनवाई को राजी हुआ है । लायर्स वायस की ओर से दायर याचिका की कॉपी राज्य सरकार को भेजी जाएगी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की सुरक्षा में चूक स्वीकार्य नहीं की जा सकती। याचिका में पंजाब सरकार को उचित निर्देश देने, उत्तरदायी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। कहा गया है कि इस तरह की आगे ऐसी चूक नहीं होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर पंजाब सरकार अब एक्शन में आई है। पंजाब सरकार ने मसले की चांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों द्वारा बुधवार को पंजाब में पीएम मोदी का काफिला रोकने के बाद से पंजाब सरकार घिरी हुई है। बताया जा रहा है कि कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा शामिल हैं। यह कमेटी तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
Related Articles

October 13, 2026
0
Giriraj Singh: राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- ‘मोदी के रहते सत्ता में नहीं आ सकते’

October 13, 2026
0

