लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी गति पकड़ ली है। प्रदेश में रोज करीब डेढ़ गुणा नए केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में 3121 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस भी बढ़कर 8224 हो गए हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3121 नए केस मिले हैं। इससे पहले बुधवार को यह संख्या 2023 तथा मंगलवार को 992 थी। प्रदेश में अब 8224 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट भी 98.2 प्रतिशत हो गया है। जबकि पॉजिटिवटी रेट 1.83 प्रतिशत है। जो कि 0.5 था। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,96,502 जांचों में 3,121 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई। बीते 24 घंटों में 47 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक 600, लखनऊ में 408, मेरठ में मेरठ 401, गाजियाबाद में 382, आगरा में 131, प्रयागराज में 128 तथा वाराणसी में 126 नए संक्रमित मिले हैं
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

