बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी के बाद से दीया मिर्जा अपनी फैमिली लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। ‘रहना है तेरे दिल में’ फेम एक्ट्रेस की उनकी स्टेप डॉटर समायरा रेखी के साथ ट्यूनिंग भी लगातार चर्चा में रही है। सोशल मीडिया पर दीया और समायरा कई बार साथ में नजर आते रहे हैं और इसी क्रम में दोनों का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी के साथ टेरेस पर डांस करती नजर आ रही हैं।वीडियो में दीया मिर्जा और समायरा रेखी एकॉन के सुपरहिट सॉन्ग ‘बनान्जा’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में दीया मिर्जा की बालकनी से दिख रहा खूबसूरत नजारा दिखाया गया है। फिर कैमरा पैन होता है और फोकस दीया मिर्जा और उनकी बेटी पर चला जाता है।
Related Articles

October 17, 2026
2
Ajay Devgn: अजय देवगन के जुहू बंगले में कथित अवैध निर्माण पर BMC की कार्रवाई, नोटिस के बाद भी जारी था काम

October 17, 2026
2

