अयोध्या में बन रहे श्रीराम के मंदिर के लिए अलीगढ़ में 400 किलो का ताला तैयार किया गया है। इन दिनों यह ताला अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में रखा गया है, जहां लोग इसका दीदार कर रहे हैं। प्रदर्शनी में आने वाले लोग 10 फीट ऊंचे इस ताले के साथ पूरे दिन सेल्फी लेते नजर आते हैं। नुमाइश के बाद इसे अयोध्या में राम मंदिर प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। अलीगढ़ के ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश ने कारीगरों के साथ मिलकर इस ताले को बनाया है। वह बताते हैं कि इस ताले की मोटाई 6 इंच, लंबाई 10 फीट और चौड़ाई 6 फीट है। इसे खोलने और बंद करने के लिए जो चाबी तैयार की गई है, उसका वजन 30 किलो है। इसकी दो चाबी बनाई गई हैं। इसे तैयार करने में लगभग 1 लाख रुपए का खर्च आया है।सत्यप्रकाश चाहते हैं कि ताले को 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल किया जाए। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी को पत्र भेजकर गुजारिश की है। उनका कहना है कि अगर ऐसा मौका मिला तो अलीगढ़ का यह हुनर सारा देश देख सकेगा।65 साल के सत्य प्रकाश शर्मा का तालों का पुराना कारोबार है। वह ऑर्डर पर ताले तैयार कराते हैं और इसकी सप्लाई करते हैं। इससे पहले उन्होंने 300 किलो का ताला बनाया था, जो अलीगढ़ की नुमाइश की शान बना था। अब इस बार इन्होंने 400 किलो का ताला बनाकर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।सत्यप्रकाश ने बताया कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे। आयरन के हुड़का, बॉक्स, लीवर को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले की बॉडी पर स्टील की स्क्रैप शीट लगाई जाएगी।
Related Articles

May 31, 2026
95
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 18, 2026
16

