मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन का एक सीन रीक्रिएट किया है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। माधुरी दीक्षित ने हम आपके हैं कौन का एक शानदार सीन रिक्रिएट किया है, जो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माधुरी के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में हाथ में गुलेल लिए माधुरी, सलमान पर निशाना लगाते हुए नजर आ रही हैं, जो बिल्कुल सटीक लगता है। इसके बाद सलमान खान, माधुरी दीक्षित की तरफ उन्हीं की स्टाइल में पलट कर देखते हैं और कहते हैं कि क्या निशाना है, जिस पर माधुरी मुस्कुरा देती हैं। इसके बाद सलमान माधुरी का हाथ पकड़कर उन्हें आगे की तरफ ले जाते हैं और कहते हैं आइए निशा।
Related Articles

September 25, 2026
2
Entertainment News: रवीना-करिश्मा के साथ गया, अब कोमल रानी संग बप्पा के दर्शन पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

September 25, 2026
3

