जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जौनपुर नगर के पालिटेक्निक चौराहा (अहमद खां मण्डी) सुन्दर नगर निवासी डा. अमित यादव को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया। यह मनोनयन यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा किया गया जिसकी जानकारी होने पर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के सपाजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं इस मनोनयन की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई, मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, युवा नेता विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त यादव, श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव सेना, अरूण यादव, राहुल यादव, सर्मेन्द्र चौहान, सैफ खान सहित तमाम सपाजनों व शुभचिन्तकों ने डा. अमित यादव को बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना भी किया। वहीं डा. यादव ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
3

