लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोमवार को हाथ में अन्न लेकर किसानों के हित की बात करने को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा नाटक बताया है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सदैव दंगाइयों, अपराधियों तथा आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज अन्न को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है। यह तो सिर्फ जिन्ना प्रेमी हैं, अन्न प्रेमी नहीं। सपा व बसपा ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। किसानों का समर्थन भाजपा के साथ है। भाजपा ने ही किसानों के लिए काम किया है। भाजपा ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
5

