नई दिल्ली । देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कोरोना के रोजाना आने वाले मामले अब तीन लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मामले तीन लाख से ज्यादा आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 491 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,23,990 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जनवरी को कोरोना के 19,35,180 सैंपलों की जांच की गई थी। 19 जनवरी तक 70,93,56,830 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
Related Articles

November 5, 2026
1
Amit Shah: अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती, SIR पर संसद में चर्चा का दिया प्रस्ताव

November 5, 2026
1

