नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामलों लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,09,918 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 959 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,62,628 रही। देश में कोरोना के एक्टिव मामले घटकर अब 18,31,268 हो गए हैं। वहीं, कोरोना से अब तक 4,13,02,440 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक 3,89,76,122 मरीज इससे ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, कुल 4,95,050 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश में डेली पाजिटिविटी दर अब 15.77 फीसद हो गई है। बता दें कि देश में बीते एक हफ्ते से कोरोना के लगातार 3 लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले 24 जनवरी को 2 लाख 55 हजार 874 मामले सामने आए थे। 24 जनवरी से लगातार कोरोना के तीन लाख से कम मामले सामने आ रहे हैं।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,31,198 सैंपल टेस्ट किए गए थे। इसके साथ ही कल तक कुल 72,89,97,813 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Related Articles

November 3, 2026
1
Supreme Court: प्रदर्शन की सुनवाई में CJI सूर्यकांत सख्त, वकील से पूछा- कोर्ट को मछली बाजार बना दिया है?

November 3, 2026
1

