नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। बीते सत्रों की तरह इस बार बजट सत्र भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल सरकार को पेगासस, महंगाई, बेरोजगारी, चीन सीमा विवाद जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। बता दें कि कोरोना के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अलग-अलग समय पर आयोजित हो रही हैं। अभी राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा देश में व्यापक बेरोजगारी है। युवा परेशान हैं क्योंकि बड़े कारखाने बंद हो रहे हैं, निवेश नहीं आ रहा है और सरकारी नौकरियों की संख्या घट रही है। 2014 में भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। अब तक 15 करोड़ नौकरियां होनी चाहिए थी। बट आपने कितनी नौकरियां दी? इस साल के बजट में अगले पांच सालों के दौरान सिर्फ 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया।
Related Articles

November 3, 2026
1
Delhi Police News: दिल्ली पुलिस में बड़ी कार्रवाई, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; PHQ प्रदर्शन में थे सक्रिय

November 2, 2026
0

