प्रयागराज । सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं की टर्म दो की परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी। सीबीएसई बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख की जानकारी देते हुए सैंपल पेपर जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक प्रैक्टिकल की तारीख घोषित नहीं की गई है। सीबीएसई ने बताया है कि टर्म दो परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी। कहा गया है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जल्द ही आफीशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रतापगढ़ जिले में सीबीएसई बोर्ड के दो दर्जन से अधिक विद्यालय हैं। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड पहली बार कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा दो चरणों में आयोजित कर रहा है। प्रथम टर्म की परीक्षा हो चुकी है। सीबीएसई के जिला समन्वयक संगम इंटर नेशनल स्कूल के प्रिंसिपल संजय शर्मा ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 26 अप्रैल, 2022 से कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म दो परीक्षा आफलाइन मोड में आयोजित करेगा। इसके लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए गए हैं।सीबीएसई के जिला समन्यवयक संजय शर्मा ने बताया कि अभी तक प्रैक्टिकल की तारीख नहीं आई है। अमूमन 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच प्रैक्टिकल की परीक्षाएं आयोजित होती थीं। इस बार अभी तक तिथि की घोषणा नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि टर्म टू की लिए चैप्टर वाइज माक टेस्ट लिंक जारी कर दिए गए हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर माक टेस्ट चेक सकते हैं।
Related Articles

November 3, 2026
1
Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi: ‘सोनिया जी राहुल को PM बनाना चाहती थीं, लेकिन…’ हिमंत सरमा का तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में ही बनेंगे प्रधानमंत्री

November 3, 2026
1

