प्रयागराज । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारवादी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के पीछे मैदान में हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है। इन्हें राष्ट्रहित के कार्य से दिक्कत होती है। साथ ही उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि उस सरकार के दौरान खनन घोटाला, एंबुलेंस घोटाला, खाद्यान्न घोटाला और रिवरफ्रंट घोटाला हुआ है। इस सरकार ने आंतकवादियों को बचाने का कार्य किया है। शीतला माता की जय, कड़ा देवी की जय, कोशांबी के सब भाई बहन लोग के जय सियाराम। यह धरती संत मलूकदास, माता रत्नावली और दुर्गा भाभी जैसे महान व्यक्तित्वों की धरती है। मां गंगा और यमुना से सिंचित इस पावन धरती और यहां के लोगों का मैं आदर पूर्व अभिनंदन और प्रणाम करता हूं। ऐसा कहने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया। मोदी बोले कि आज प्रदेश में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। यूपी की जनता भाजपा की जीत का चौका मारने के लिए आगे बढ़ रही है। जो लोग सोचते हैं यूपी के लोग बंट जाएंगे। उन्हें यूपी के लोग जवाब देने के लिए लंबी-लंबी कतार लगाकर खड़े हैं। साथियों कोई भी देश हो, प्रदेश हो यदि उसे आगे बढ़ना है तो लोगों को एकजुट होना ही होता है। भारत के तेज विकास के लिए, यूपी के तेज विकास के लिए हम सब को एकजुट होना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशांबी में शक्ति पीठ शीतला माता का धाम है। राम वनगमन मार्ग है। प्रभाष गिरि पर्वत है। महात्मा बुद्ध का चातुरमासा स्थान है। कौशांबी, महाभारत, रामायण और पुराणों तक में प्रशिकद्ध नगरी है। घोर परिवारवादियों ने कौशांबी को विकास से वंचित रखा। हमारी डबल इंजन की सरकार कौशांबी के विकास में जुटी है। हमारी सरकार गांव-गांव तक सड़क पहुंचा रही है। सड़कों को चौड़ा कर रही है। गंगा और यमुना पर बने पुल, कौशांबी में कई जगहों पर बने ओवर ब्रिज, अंडर पास हमारी सरकार का प्रयास है। बौद्ध सर्किट को बीजेपी ने जोड़ा। राम वन गमन पथ का काम भी चल रहा है।
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
5

