लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। भाजपा ने शुरुआती रुझान में पार किया स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को 230 तथा सपा को 103 सीट पर बढ़त मिली है। समाजवादी पार्टी के गढ़ तथा इनकी परपंरागत सीट इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है। मैनपुरी के करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बढ़त पर है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सपा की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला से आगे हैं। भीम आर्मी के प्रत्याशी चंद्र शेखर रावण को यहां पर अब तक सिर्फ 123 वोट मिले हैं। करहल में अखिलेश यादव भाजपा के एसपी सिंह बघेल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है बसपा तीसरे तथा नोटा चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ की सात सीटों में से चार के रुझान आए हैं। चारों पर भाजपा काफी आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले रुझान आ रहे हैं। 403 में से कुल 348 सीट के रुझान में भाजपा 230, समाजवादी पार्टी 103, बसपा नौ तथा कांग्रेस को चार सीट पर बढ़त मिली है। अन्य दल तीन सीट पर आगे चल रहे हैं। जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा के धीरेन्द्र सिंह, कन्नौज से भाजपा असीम अरुण, लखनऊ की सरोजनीनगर से भाजपा के राजेश्वर सिंह तथा सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी आगे चल रहे हैं।पुलिस की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति के मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी असीम अरुण के साथ ही साथ राजेश्वर सिंह भी आगे चल रहे हैं। असीम अरुण कन्नौज के कन्नौज सदर तथा राजेश्वर सिंह लखनऊ के सरोजनीनगर से मैदान में हैं। अयोध्या के बीकापुर रुदौली तथा मिल्कीपुर में भाजपा बढ़त पर है। गोसाईगंज में सपा आगे है। सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के साथ आगरा की फतेहपुर सीकरी व एत्मादपुर में भी भाजपा आगे है। गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर पहले चक्र की गणना के बाद बढ़त पर हैं। सहारनपुर के नकुड से भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के साथ आगरा की फतेहपुर सीकरी व एत्मादपुर में भी भाजपा आगे है। गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल नागर पहले चक्र की गणना के बाद बढ़त पर हैं। आगरा के एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मपाल सिंह, बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद तथा बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे चल रहे हैं। बांदा सदर से भाजपा के द्विवेदी आगे चल रहे हैं। फाजिलनगर से समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य बैलट पेपर की गिनती में भाजपा के सुरेन्द्र सुरेंद्र कुशवाहा से आगे चल रहे हैं।आगरा के एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मपाल सिंह, बांदा के तिंदवारी से भाजपा के रामकेश निषाद तथा बबेरू से भाजपा के अजय पटेल आगे चल रहे हैं।
Related Articles

February 5, 2026
11
Uttar Pradesh: मेरठ में नाले की सफाई के लिए महिला ने दी झूठी कॉल, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

November 24, 2025
9

