ताइपे । चीन ने एक ऐसा घातक हथियार बनाया है जिसके जरिए वो अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट को निशाना बनाकर खत्म कर सकता है। ऐसा नहीं है कि इस तरह के हथियार नहीं बने हैं। लेकिन अब तक इसके लिए लान्ग रेंज मिसाइल के जरिए किया जाता रहा है। लेकिन, अब चीन के शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक ऐसी माइक्रोवेव मशीन जिसको रिलेटिविस्टिक एम्प्लीफायर (आरकेए) का नाम दिया गया है, तैयार की है जो अंतरिक्ष में मौजूद सेटेलाइट्स को नाकाम करने और इसको खत्म करने की काबलियत रखता है।ताइवान के न्यूज पेपर एशिया टाइम्स की जानकारी के मुताबिक चीन की ये मशीन वेव बर्स्ट तकनीक पर आधारित है और इन्हें या डायरेक्ट एनर्जी वेपंस कहा जाता है। जिसके केए बेंड से निकलने वाली पांच मेगावाट की वेव सेटेलाइट को नाकाम या नष्ट कर सकती है। इसके इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम को सिविल और मिलिट्री के इस्तेमाल के लिए कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। आपको यहां पर ये भी बता दें कि हाईवेव की तकनीक भी कोई नई नहीं है, लेकिन चीन की इस मशीन की बात करें तो ये सेटेलाइट पर निशाना जमीन से नहीं बल्कि आसमान से ही लगाएगी।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi Pollution: दिल्ली में बिगड़ी हवा, GRAP-1 के तहत पाबंदियां लागू; AQI 233 दर्ज

October 21, 2026
0

