लखनऊ । चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगातार तस्करी कर सोना लाने का सिलसिला जारी है। कस्टम की टीम ने इस बार मस्कट से लाए गए तीन किलोग्राम भार के 27 सोने के बिस्कुट के साथ यात्री को गिरफ्तार किया। यात्री से पूछताछ के बाद इस खेल में शामिल एयर इंडिया की बस के चालक को भी गिरफ्तार किया गया।मस्कट से उड़ान ओवी-797 रात करीब तीन बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां पर कस्टम विभाग की टीम सतर्क थी। कस्टम की टीम को एक यात्री पर संदेह हुआ। यात्री के पास मौजूद एक हैंडबैग की तलाशी ली गई। जिसमें लाल और काले रंग के टेप से पैक किए गए सोने के 27 बिस्कुट बरामद हुए। कस्टम की टीम ने उसका वजन किया। सभी 27 सोने के बिस्कुट का वजन 3149.280 ग्राम निकला। जिसकी कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये है।सोना लेकर आए यात्री से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह सोना उसे एयर इंडिया के बस चालक को देना था। बस चालक ही इस सोने को एयरपोर्ट के बाहर किसी तस्कर को सौंपता। कस्टम की टीम ने यात्री के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर आर्थिक मामलों के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। लखनऊ एयरपोर्ट पर नौ अप्रैल को ही ब्रेसलेट में छिपाकर लाया गया 11 लाख रुपये का सोना पकड़ा गया था। जबकि चार अप्रैल को 15 लाख रुपये का सोना एक यात्री अपने बाल और विग के बीच छिपाकर शारजाह से लाया था। तीन अप्रैल को दुबई से जांच के दौरान कस्टम की टीम को एक यात्री के पास से 24 लाख रुपये का साेना पकड़ा था। फरवरी और मार्च में भी खाड़ी देशों से लाए गए तस्करी का सोना बरामद किया है। कस्टम की टीम ने एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ायी है।
Related Articles

November 2, 2026
0
CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: ‘सपा जब भी आई, तबाही मचाई’, मां दुर्गा की पूजा पर बयान देकर अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी, बोले- परेशानी है तो घर में शोक मनाओ

November 2, 2026
1

