जम्मू। दक्षिण कश्मीर में शोपियां के बदीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। हालांकि सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आतंकियों ने इसे अनुसना कर फायरिंग शुरू कर दी। तीन के करीब आतंकियों की घेराबंदी कर ली गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शोपियां के जैनपोरा इलाके के समीप स्थित बदीगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। हालांकि अभी तक कितने आतंकियों छिपे हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन अनुमान है कि दो से तीन के करीब आतंकी एक जगह पर छिपे हैं।
Related Articles

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
3

