लखीमपुर में दलित बहनों की हत्या मामले में 6 गिरफ्तार, पिता ने की फांसी देने की मांग

नई दिल्ली, एजेंसी। यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया। इसके बाद उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।

लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने और उसके दोस्तों ने लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया और उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।

Related Articles