आज जैसी कानून व्यवस्था अखिलेश के बस की नहीं थी बात : अमित शाह

बुलंदशहर । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अनूपशहर में कहा कि इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। हमने कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्त कराएंगे और जो कहा था वो कर दिखाया। आज पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी माफिया की हिम्मत नहीं इस कुछ गलत कर सके। मां-बहनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। पांच साल में भाजपा शासन में माफिया का पलायन हो गया है। माफिया की दो ही जगह है या तो यूपी से बाहर या जेल में। माफिया को भगाने का काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने करके दिखाया। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार में एक ही जाति के लोगों को पट्टे मिलते थे। उनके चहेतों के यहां रेड में करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। वह पैसा सपा के गुंडों का था। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बदलने का काम किया है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो मोदी जी के हाथ मजबूत होंगे।अमित शाह नेे सवाल किया अनूपशहर वाले बताओ क्या अनुच्छेद 370 हटने की कल्पना किसी ने की थी। मोदी जी के निर्देशन में पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 35ए को हटा दिया गया। जब अनुच्छेद 370 पर बहस हो रही थी सपा-बसपा कांग्रेस विरोध कर रहे थे, अखिलेश बाबू खून की नदियां बहाने की बात कर रहे थे। खून की नदियां तो दूर कंकड़ मारने की हिम्मत भी कोई नहीं कर पाया। आज कश्मीर भारत माता का अभिन्न हिस्सा है। जब कांग्रेस सपा बसपा की सरकार थी तो पाकिस्तान से आतंकवादी आते थे, सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे।

आज किसी आतंकवादी की हिम्मत नहीं। पुलवामा में हमले का जवाब मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया कर दिया। मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। मोदी जी उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के पक्षधर हैं। पांच एक्सप्रेस-वे मोदी जी ने बनाने का काम किया, 14000 सड़कों का चौड़ीकरण किया। महानगरों में मेट्रो चलाने का काम किया। 7000 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनाई। कई नगरों को स्मार्ट सिटी बनाया गया। पांच साल में योगी जी ने अभूतपूर्व काम किया एक मौका योगी जी को और दो। अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बन जाएगा।केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बहनजी तथा अखिलेश बाबू से पूछना चाहता हूं माफियाओं को सिर पर चढ़ा रखा था। किसने आजम खान को अपनी गोदी में बैठा रखा था। आज यह सब कहां हैं। बीच में सपा-बसपा ने 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार का समर्थन किया था। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार चली उसका समर्थन सपा-बसपा ने किया था। आज कांग्रेस से पूछना चाहता हूं सपा-बसपा ने प्रदेश को क्या दिया। प्रदेश को 66 हजार करोड़ का कर्ज दिया था।

Related Articles